फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से आया फोन, युवक ने फंदा लगा दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sat, 27 Apr 2019 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पठानकोट के मोहल्ला काजीपुर में पत्नी के झगड़े और धमकियों से परेशान कंप्यूटर ऑपरेटर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान काजीपुर निवासी तजिंद्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सवेरे ही तजिंद्र की पत्नी झगड़े के बाद ससुराल से मायके गई थी। उसके बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। 

थाने से तजिंद्र के परिवार को फोन आया। उसके बाद तजिंद्र ने कमरे को अंदर से बंद किया और पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नंबर 1 के एएसआई अंग्रेज सिंह व एएसआई धर्मपाल मौके पर पहुंचे और सुसाइड नोट कब्जे में लेकर परिवार के बयान पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रामकृष्ण ने बताया कि उसके बेटे तजिंद्र की शादी करीब साढ़े तीन वर्ष पहले इंदिरा कालोनी मोहल्ला सराईं रोड निवासी महिला से हुई थी। तजिंद्र के ढाई वर्ष का बेटा है। रामकृष्ण का कहना है कि शादी के बाद बहू तजिंद्र के साथ आए दिन झगड़ा करने लगी।

कुछ दिनों से बहू उसके बेटे को तलाक और लाखों रुपये की मांग कर रही थी। इस बात को लेकर बेटा परेशान चल रहा था। शनिवार को भी बहू ने बेटे के साथ झगड़ा किया और धमकाते हुए घर से चली गई। 

उसके कुछ देर बाद थाने से फोन आया कि तजिंद्र के खिलाफ शिकायत आई है, उन्हें थाने बुलाया गया। इसके बाद बेटा तजिंद्र अपने कमरे में रेस्ट करने चला गया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसे खाना खाने के लिए दरवाजा खटखटाया। अंदर से दरवाजा नहीं खुला।

शक होने पर दरवाजा की कुंडी तोड़ी तो देखा कि उसका शव अंदर कमरे में पंखे से लटक रहा था। उधर मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर1 के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और परिवार वालों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें