फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कारखाना मालिक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर परिजनों को पीटा

Sat, 27 Apr 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से कारखाना मालिक ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिए। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो डालकर बदनाम कर दिया। किशोरी के पिता ने कारखाना मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र में एक पायल कारखाने में 15 साल की किशोरी आठ महीने से काम कर रही थी। पिता का आरोप है कि कारखाना मालिक ने किशोरी को अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना ली। 

कारखाना मालिक ने उसका शोषण शुरू कर दिया। आरोपी का साथ उसका मित्र भी देता था। किशोरी के विरोध करने पर फेसबुक पर किशोरी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फोटो डाल दिए। इसका पता चलने पर किशोरी दहशत में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने परिजनों को पीटा

दो दिन पहले किशोरी ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसकी शिकायत करने किशोरी के परिजन कारखाना मालिक के घर गए। मगर, मालिक ने गालीगलौज और मारपीट की। पिता ने थाना ताजगंज में मालिक और उसके मित्र के खिलाफ तहरीर दी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म, मारपीट, गालीगलौज, पाक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें