अब अमित उसे प्रताड़ित करने लगा था, जिस वजह परेशान होकर भाई गौरव ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन ने कहा कि उसके भाई ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। बहन ने बताया कि गौरव ने अमित की शिकायत आईजी से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट फिर पत्नी को किया व्हाट्सएप
गौरव की पत्नी अंजू की मां बीमार थीं। वह चार वर्षीय बेटी उत्तरा के साथ करीब सात दिन पहले आगरा चली गईं थीं। गौरव ने आत्महत्या करने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा था। जिसे पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजकर फोन स्विच ऑफ कर लिया।
पत्नी ने करनाल में रह रही ननद शालू को बताया, जिस पर शालू ने डायल-112 पर कॉल किया और पानीपत पहुंची। मॉडल टाउन थाना पुलिस को साथ लेकर भाई के घर गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो गौरव जली हुई अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्राथमिक जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद का मिला है। गहनता से जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -संदीप सिंह, डीएसपी माडल टाउन।