फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की, पत्नी की शिकायत पर पिता समेत छह के खिलाफ केस

Fri, 15 Apr 2022 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम भी आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की और इस घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उनके पति को बेदखल करने की बातें करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन रोड स्थित ईश्वर नगर में गहनों को पॉलिश कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी कशिश उर्फ मीनू ने अपने ससुराल वालों पर इसका आरोप लगाया है। सुल्तानविंड पुलिस ने मृतक के पिता रमन कुमार, मां रमा कुमारी, भाई प्रिंस, भाभी प्रीति रानी पर केस दर्ज किया है। इनके अलावा बटाला के अचली गेट निवासी ननद आंचल और ननदोई अश्वनी कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं मृतक की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करें। कशिश उर्फ मीनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति सुमित बब्बर के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। करीब 15 साल पहले उनकी शादी सुमित के साथ हुई थी। उनका पति गहनों को पॉलिश करने का काम करता है। वह अपने पति और दो बेटियों के साथ घर के ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं। 

परिवार में बटाला निवासी ननद आंचल का काफी हस्तक्षेप है। इस कारण उनकी सास, ससुर, देवर, देवरानी अक्सर उनके पति के साथ झगड़ा करते रहते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार शाम भी आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की और इस घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी उनके पति को बेदखल करने की बातें करने लगे। इसके बाद उनके पति मानसिक दबाव में चले गए। गुरुवार को वह अपने मायके गई थी। फोन पर जानकारी मिली कि सुमित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। घर पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपियों ने उनके पति की बेइज्जती की और मारपीट भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें