फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व बेटी की हत्या कर व्यक्ति ने जहर खाया

Mon, 23 Mar 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति ने शनिवार रात पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जहर खाकर जान दे दी। वारदात हरियाणा के रोहतक के भालौठ गांव की है। जहर की दुर्गंध के कारण एक बेटी अचेत हो गई, जिसे पीजीआई में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला जब चारों के देर तक नहीं उठने के कारण परिजन घर के चौबारे में पहुंचे। वहां तीन शव पड़े थे और एक बच्ची अचेत थी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर शवों को पीजीआई भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से चार लाइनों में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

इसमें मृतक ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप जडे़ हैं। उधर मृतक के ससुराल पक्ष वालों ने भी हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भालौठ निवासी ईश्वर सिंह का बड़ा बेटे सतीश कुमार (42), उसकी पत्नी सुमन (35), बेटी इशिका (3) और गरिमा(5) शनिवार रात चौबारे में सो रहे थे। रविवार सुबह उनमें से किसी के नहीं उठने पर परिजनों ने आवाज लगाई। फिर भी कोई नीचे नहीं आया तो वे चौबारे पर पहुंचे।

वहां जहरीले पदार्थ की गंध आ रही थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया। अंदर देखा कि बेड पर सतीश व सुमन का शव पड़ा था। उधर चारपाई पर इशिका का शव पड़ा था, जबकि गरिमा की नब्ज चल रही थी। इस पर उन्होंने उसे तुरंत पीजीआई में दाखिल कराया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी गजेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

इसके बाद डीएसपी यशपाल सिंह खटाना के साथ सीआईए 2 प्रभारी विजय दहिया, जगबीर सिंह भी पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भिजवा दिए।
विज्ञापन

दूसरा विवाह था लैब टेक्निशियन सतीश का

एमडीयू में जूलोजी विभाग में बतौर लैब टेक्निशियन काम करने वाले सतीश ने करीब आठ साल पहले सुमन के साथ दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से 16 साल की बेटी निशा है। सुमन से गरिमा व ईशिका के अलावा एक बेटा हुआ। गरिमा अपनी नाना के घर कटवाल में रहती थी, जिसे सतीश एक दिन पहले ही भालौठ लाया था। उसका डेढ़ वर्षीय बेटा दादा-दादी के पास नीचे सो रहा था।

मौके पर मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मौके पर ही सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि ‘मेरे इस हश्र के जिम्मेदार हैं मेरी सास-ससुर, मेरा साला सोनू व उसकी पत्नी गीता और मेरी साली ज्योति। इन पांचों ने मेरा जीना हराम कर दिया इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा।’ पुलिस को मौके से  सल्फास की गोलियां मिली है।

तेरे तीनों बच्चे ला दिए, सुबह दे दूंगा तलाक
कटवाल निवासी सुमन के पिता ओम प्रकाश व मां राजकुमारी ने सतीश व उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने डीएसपी से कहा किशनिवार को सतीश गांव में आया था। वहां पर उसकी बड़ी बेटी गरिमा रहती है। वह उसे अपने साथ लेकर आ गया था।

राजकुमारी ने बताया कि रात को फोन पर सुमन से बात हुई तो उसने बताया था कि सतीश उसे कह रहा था कि तेरे तीनों बच्चों को ला दिया है। अब सुबह तुझे तलाक दे दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 8 साल से उनकी बेटी को बुरी तरह तंग किया जा रहा था। कई बार तो वे उसे पंचायत के कहने पर भेज चुके थे। उनकी बेटी और बच्चों की हत्या की गई है। इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें