फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बर्बर हत्या, जांघ और चेहरे को कूंच डाला

Mon, 23 Mar 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा इलाके में बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। उनकी पहचान छुपाने के इरादे से उसका चेहरा बुरी तरह कूंच डाला। दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों के जरिए रविवार दोपहर पुलिस को इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त कर रही है। पुलिस के मुताबिक, औरावां गांव के मजरा अंदपुर निवासी कपिल कुमार रविवार दोपहर नहर किनारे स्थित अपने खेत में गया था।

इस बीच दुर्गंध महसूस होने पर खेत एक कोने की तरफ गया। वहां एक महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा था। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छानबीन शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि करीब एक हफ्ते पहले महिला की हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बाई जांघ पर घाव, दुष्कर्म की आशंका

पहचान छुपाने के लिए कातिलों ने उसका चेहरा बुरी तरह कूंच दिया था। उसके तन पर लाल-सफेद फूलदार साड़ी, लाल कोटी व स्वेटर था। गले में मंगलसूत्र था। शरीर के विभिन्न अंगों पर चोट के निशान थे, जबकि बाई जांघ पर बड़ा घाव नजर आया।

दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने खेत के साथ आसपास के इलाकों में छानबीन की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
पहचान न हो पाने पर शव को मॉर्च्युरी भेजा गया है। एसओ का कहना है कि जिले के सभी थानों व आसपास के जिलों को भी इसकी सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें