फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय खुल गई गैस की पाइप, और...

Sat, 25 Jul 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खाना बनाते समय अचानक गैस की पाइप खुल जाने से एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसको फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान अंसारी (28) निवासी गोरखपुर व हाल निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। व्यक्ति के हाथ और छाती पूरी तरह झुलस गई है। अंसारी ने बताया कि वह बलौंगी स्थित दशहरा ग्राउंड में लगने वाली सब्जी मंडी में रेहड़ी लगाता है।

रविवार को उसकी पत्नी सब्जी लेने के लिए मंडी गई थी। वह घर पर ही खाना बना रहा था। तभी अचानक गैस का पाइप खुल गया। इस पर उसकी नजर नहीं पड़ी। कुछ मिनट में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी कमीज ने आग पकड़ ली। इससे उसके शरीर के ऊपर के हिस्से से कमीज चिपक गई। उसने मुश्किल से कमीज उतारी।

उसके चिल्लाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। साथ ही उसे सिविल अस्पताल ले आए। उसकी पत्नी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें