एक युवक ने अपनी 80 साल की मां को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सख्ती की तो उसने उगल दिया कि वह बेरहम कातिल क्यों बना? घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। बावल के रायपुर रोड पर सोमवार शाम जमीन विवाद में लाठी से पीट पीटकर एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जटवाड़ा मोहल्ला निवासी धर्मचंद का परिवार वर्तमान में रायपुर रोड पर रह रहा है। धर्मचंद की 80 वर्षीय पत्नी हस्ती देवी और बेटा चंद्र घर पर थे। छोटा बेटा संजय उर्फ काला नशे में घर पर पहुंचकर चंद्र और हस्ती देवी से मारपीट शुरू कर दी। संजय को झगड़ा और मारपीट करते देख चंद्र वहां से भाग गया।
इसके बाद संजय ने मां हस्ती को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे घसीटता हुआ घर से बाहर ले गया। पड़ोस के खेत में काम कर रही एक महिला ने हस्ती देवी की पिटाई होते देखकर अन्य लोगों को सूचना दी। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने तक संजय वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद चंद्र भी घर पहुंच गया। वह घायल मां को लेकर बावल सीएचसी पहुंचा।