फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: लव मैरिज करने वाले युवक पर हमला, पत्नी के मामा ने पीटा, बचाव में आई मां को भी किया घायल

Tue, 19 Dec 2023 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव अहरवां निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। 15 दिसंबर को अपने दोस्त मनजिंदर के साथ गांव में बने पिज्जा हट में बैठकर पिज्जा खा रहा था। इस दौरान गांव अहरवां निवासी रूपा उर्फ अनपू सिंह और गुरप्रीत सिंह आए और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव अहरवां में लव मैरिज से गुस्साए युवती के मामा ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आई उसकी मां पर भी हमला किया गया। हमले के दौरान युवक गांव में ही दुकान पर पिज्जा खा रहा था।
विज्ञापन


गांव अहरवां निवासी प्रभजोत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अनूप सिंह उर्फ रूपा और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
         
पुलिस को दी शिकायत में गांव अहरवां निवासी प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। 15 दिसंबर को अपने दोस्त मनजिंदर के साथ गांव में बने पिज्जा हट में बैठकर पिज्जा खा रहा था। इस दौरान गांव अहरवां निवासी रूपा उर्फ अनपू सिंह और गुरप्रीत सिंह आए। आरोप है कि अनूप सिंह ने उसके सिर में कापा मारा। इसके बाद आरोपी गुरप्रीत सिंह ने भी कापा से हमला किया। उसके दोस्त मनजिंद्र सिंह और दुकानदार ने उसे छुड़वाया। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मां गुरमीत कौर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। आरोपियों ने उसकी मां पर भी कापा से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गए। 

प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसने गांव शहनाल में कर्मजीत कौर के साथ लव मैरिज की थी। कर्मजीत कौर रिश्ते में अनूप उर्फ रूपा के मामा की लड़की है। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें