फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में देसी कट्टे, कारतूस के साथ एक अरेस्ट

Fri, 05 Feb 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो से सीआईए ने एक व्यक्ति को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति किसी वारदात की फिराक में था। आरोपी ने अपनी पहचान शशि कपूर निवासी इंदिरा कालोनी बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीआईए के सब इंस्पेक्टर भगवान दास को गुप्त सूचना मिली थी कि शशि कपूर देसी कट्टे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी शशि कपूर को हिरासत में लेकर तलाशी ली।

इस दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद सीआईए ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि पंचकूला में वारदातों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले चंडीगढ़ की एक कंपनी में अधिकारी के सेक्टर-15 स्थित आवास के ताले तोड़ कर करीब आठ लाख रुपये के आभूषण उड़ा लिए थे। उसके अगले ही दिन सेक्टर-9 की मार्केट के निकट आपराधिक तत्व एक महिला का पर्स छीन लेकर फरार हो गए थे। इस पर्स में करीब 80 हजार रुपए की नगदी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें