फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार 

Sat, 05 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान ऋषि देव (18) के रूप में हुई है। वह रेहड़ी लगाने का काम करता है। 
विज्ञापन


आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने पकड़ कर यूटी पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस दिल्ली से आरोपी को लेकर आई। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर लड़की के मामा ने पुलिस को सूचना दी आरोपी उसकी भांजी को लेकर भाग गया है।

वह युवती को यूपी लेकर जाने की फिराक में था। आरोपी लड़की को लेकर दिल्ली पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसकी यूपी जाने वाली ट्रेन छूट गई। जिस वजह से दोनों वहीं स्टेशन पर ही रुक गये। 
विज्ञापन


देर रात दोनों को स्टेशन पर घूमते देख  जीआरपी ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो ऋषि देव  ने  सारी बात बता दी। दिल्ली जीआरपी ने चंडीगढ़ की 61 चौकी में संपर्क किया और घटना की सूचना दी। 

जिसके बाद वहां से एसआई मंजीत सिंह अपनी टीम और पीड़िता के मामा को लेकर  दिल्ली  गए और दोनों को चंडीगढ़ ले आये। पुलिस ने लड़की का  मेडिकल करवाया और उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को  आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें