फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींदः ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत, हादसे ने उजाड़ दिया परिवार

Wed, 02 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

हरियाणा के जींद में रोहतक रोड पर सोमवार की रात साढ़े आठ बजे स्कूटी सवार मामा-भांजा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।      

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर रोहतक रोड निवासी आशीष बंसल ने कहा कि उसकी सफीदों गेट पर दूध की डेयरी है। उसका चचेरे भाई 22 वर्षीय अंकित और पानीपत के भारत नगर निवासी उसका मामा 34 वर्षीय विपिन गोयल सोमवार की रात आठ बजे बाजार गए थे। वह भी उनके साथ बाजार गया हुआ था। रात साढ़े आठ बजे अंकित और उसके मामा विपिन गोयल स्कूटी पर सवार होकर रोहतक रोड की तरफ जा रहे थे।

 वह भी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके पीछे जा रहा था। जब वह बालाजी अस्पताल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मामा की स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष बंसल ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस भी नागरिक अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।  
विज्ञापन

    
बी.फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था अंकित    
 
लक्ष्मी नगर रोहतक रोड निवासी 22 वर्षीय अंकित अंबाला के मुलाना विश्वविद्यालय में बी. फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी में घर आया हुआ था। अंकित के पिता चंद्रभान एलआईसी में काम करते हैं। अंकित चंद्रभान का इकलौता बेटा था। अंकित की बहन सीए की तैयारी कर रही है। इस सड़क दुर्घटना ने चंद्रभान का परिवार उजाड़ दिया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें