फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर दोस्त बना, कर दिया रेप

Tue, 08 Jul 2014 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पति का देहांत हो चुका था। दो बेटों की परवरिश के लिए विधवा महिला ने दोबारा शादी करने की सोची। जीवनसाथी की की तलाश के लिए शादी डाट कॉम पर सर्च किया तो जयपुर के तलाकशुदा व्यक्ति से उसकी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


उसने महिला को अपना नाम राजीव बताया। बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान राजीव यमुनानगर आया और महिला से मिला। उसके बाद वही हुआ, जिससे दोस्ती शर्मसार हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया रेप

यमुनानगर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जयपुर के तलाकशुदा व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें