के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और ट्रैक्स गाड़ी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं।
ये लोग डेरा मुखी सुरेंदर सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए गांव छांगा राय उताड़ से जालंधर स्थित डेरा ढेसीया जा रहे थे। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मरने वाले आठ लोग गांव छांगा राय उताड़ के हैं।
जानकारी के अनुसार डेरा ढेसीया के श्रद्धालु शुक्रवार सुबह ट्रैक्स गाड़ी पर डेरा मुखी सुरेंदर सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए जालंधर जा रहे थे। ट्रैक्स गाड़ी में पंद्रह लोग सवार थे। जैसे ही इनकी गाड़ी फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव अलफूके नजदीक पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी।
ट्रक ट्रैक्स को करीब सौ फुट तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद वहां पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं। ग्रामीण आवाज सुनकर घटनास्थल की तरफ दौड़े और ट्रैक्स गाड़ी के दरवाजे किसी तरह उखाड़ कर अंदर से लोगों को निकाला। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर जख्मी हो गए।
जख्मियों को एंबुलेंस की मदद से फरीदकोट और फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। फरीदकोट और फिरोजपुर के अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में जोगिंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह, दयाल सिंह पुत्र खान सिंह, बिसंबर सिंह पुत्र जीत सिंह, संतो पत्नी देसा सिंह, करतारो पत्नी कश्मीर सिंह, भागो पत्नी जागीर सिंह, दुर्गो पत्नी हरनेक सिंह वासी गांव छांगा राय उताड़ और हरमेश सिंह वासी माड़े खुर्द की मौत हो गई।
वहीं सोनू पुत्र बगीचा सिंह, अमरजीत कौर, बब्बू, मुख्तियार सिंह व जसपाल सिंह, गीता और उसकी बेटी योगिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी हरदयाल सिंह मान, डीसी डीपीएस खरबंदा, अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान के अलावा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लोग मौके पर पहुंच गए।