फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हरमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी लखनऊ एयरपोर्ट पर दबोचा गया, दुबई से लौट रहा था

Sun, 18 Dec 2022 07:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

एसएसपी उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरमन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवजोत सिंह निवासी मलकाना (बठिंडा) दुबई से भारत लौट रहा है। आरोपी ने दिल्ली के बजाय लखनऊ की टिकट करवा रखी थी। लखनऊ लैंड करते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक हरमन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव कोटभाई के युवक हरमन की हत्या का मुख्य आरोपी नवजोत सिंह लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। आरोपी रविवार को दुबई से लौट रहा था। इसकी सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने रेड कार्नर नोटिस निकाल उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार करवाने में कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस आरोपी को लेने लखनऊ रवाना हो गई है।

विज्ञापन


एसएसपी उपिंद्रजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरमन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी नवजोत सिंह निवासी मलकाना (बठिंडा) दुबई से भारत लौट रहा है। आरोपी ने दिल्ली के बजाय लखनऊ की टिकट करवा रखी थी। लखनऊ लैंड करते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिला पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। 

पहले भी हत्या मामले में भगोड़ा है नवजोत
नवजोत सिंह हरमन की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन दिसंबर को अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भाग गया था। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार पांच आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा है किया कि आरोपी नवजोत सिंह ने मार्च महीने में अपने चचेरे भाई निर्मल सिंह निवासी गुड़ी संघर को अगवा कर उसकी भी हत्या कर दी थी। मृतक के परिवार से दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। इस मामले में भी नवजोत सिंह भगोड़ा है। गौरतलब है कि 22 दिन से अगवा हरमन का शव शनिवार को गांव शाम खेड़ा से आरोपी गुरसेवक के खेतों से बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें