फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बना डेढ़ साल तक लूटते रहे इज्जत

Wed, 06 May 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खोल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ मिलकर युवती की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई और ब्लैकमेल के बल पर शुरू हो गया युवती की इज्जत से खिलवाड़ का घिनौना खेल। मामला हरियाणा के खोल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर गांव की ही महिला समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खोल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि थाना क्षेत्र स्थित गांव में ही रहने वाले डेगराज व उसकी पत्नी ने उसकी वीडियो क्लिप बनाई थी।

इसको लेकर डेगराज उसको ब्लैकमेल करता था। यही नहीं गांव का ही रहने वाला कुलदीप इसी वीडियो क्लिप को सार्वजनिक करने के नाम पर पिछले डेढ़ साल से उसके साथ रेप कर रहा है और गांव का वेदप्रकाश भी उसके साथ आए दिन अश्लीलता करता है। पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


खोल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुलदीप, वेदप्रकाश, डेगराज, सरिता के खिलाफ रेप, अश्लील वीडियो बनाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने समेत अन्य कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसआई शोभा, जांचकर्ता, खोल थाना ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विवाहिता का एमएमएस बनाकर नेट पर डाला

उधर पंजाब के पठानकोट में सुजानपुर पुलिस ने विवाहिता की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके नवदीप कुमार के साथ संबंध थे।

बाद में उसकी शादी कहीं और हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नवदीप ने उसका एक वीडियो बनाया हुआ जिसे दिखाकर वो उसे शादी के बाद भी संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसने उसे वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की भी धमकी दी थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके मना करने पर नवदीप ने वीडियो नेट पर डाल दिया जो उसके ससुराल वालों ने देख लिया। शिकायत के आधार पर सुजानपुर पुलिस ने नवदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुजानपुर के एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की गई है लेकिन वह फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें