फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के दस्तावेज से एटीएम कार्ड बना निकाले पैसे

Sun, 19 Jul 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त से एटीएम कार्ड बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला मोहाली के कुराली का है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर दिया है।
विज्ञापन


हरीश कुमार निवासी फतेहपुर सियालवा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपना बैंक खाता खुलवाने के लिए दोस्त कुशल आनंद के साथ सियालवा के पंजाब नेशनल बैंक में गया था।

खाता खुलवाने के लिए उसके द्वारा लगाए गए दस्तावेज कुशल आनंद ने अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उसने बैंक का एटीएम कार्ड स्वयं जारी करवा लिया। उसने बताया कि एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए कुशल ने उसके खाते में से पैसे निकलवा लिए।
विज्ञापन


जांच के बाद कुशल आनंद के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद माजरी पुलिस ने कुशल आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कथित आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें