फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः गाड़ी पर प्रेस का स्टीकर लगाकर करते थे नशे की तस्करी, 3 प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Mon, 08 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ ने नशे की तस्करी करने वाले तीन प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी पर ऑनलाइन न्यूज चैनल के नाम का प्रेस स्टीकर लगा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को फिरोजपुर रोड स्थित गांव झांडे के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से गाड़ियों लदी दस बोरियों से तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में थाना सराभा नगर में सिधवां बेट के गांव जंडी निवासी लखवीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी और गांव लीलां मेघ निवासी गुरबिंदर सिंह उर्फ गोल्डी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह से एक पहचान पत्र बरामद किया है जो उसने खुद ही ऑनलाइन चैनल के नाम से बनाया था।
विज्ञापन

तीनों इकट्ठे पैसे डाल कर नशा लाते है

एसटीएफ के इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन आरोपी मिल कर नशा तस्करी का धंधा करते हैं। वह तीनों इकट्ठे पैसे डाल कर नशा लाते है और आगे बेचते है उसके बाद जो मुनाफा आता है तीनों आपस में बांट लेते है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर ली। नाकाबंदी के दौरान आरोपियों की दो कारों को रोक लिया गया। पुलिस ने गाड़ियों से तलाशी के दौरान चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस को देख पहले तो आरोपी हकबका गये फिर आरोपी लखबीर सिंह ने प्रेस का कार्ड दिखा कर पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों की एक नहीं सुनी और उनकी  गाड़ी से तलाशी के दौरान चूरापोस्त पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लखबीर और गुरबिंदर दोनों प्रॉपर्टी का काम करते हैं। प्रॉपर्टी का धंधा कम होने की वजह से उन्होंने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। आरोपियों ने अपने साथ सुखविंदर सिंह को भी मिला लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी जम्मू के ट्रक ड्राइवरों से थोक में नशा खरीदते थे और आगे सप्लाई करते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें