फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मां के प्रेमी व जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, 14 साल की किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म

Fri, 05 Jan 2024 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

नवजात के जन्म लेने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया था व बच्ची को लावारिस छोड़ा था। फिर पुलिस को सूचना देकर मां के प्रेमी ने बच्ची को गोद लेने की बात कही थी। शक के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के खंड बिलासपुर में सोमनदी के किनारे पर मिली नवजात बच्ची के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 14 वर्ष की किशोरी ने नवजात को जन्म दिया था। इससे पहले किशोरी की मां के प्रेमी और उसके जीजा ने उससे दुष्कर्म किया था। मामले में केस दर्ज कर दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को एक नवजात बच्ची 31 दिसंबर को सोम नदी के किनारे से मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी ने नवजात को जन्म देने के बाद लावारिस छोड़ दिया था। रणजीतपुर चौकी इंचार्ज रमन के मुताबिक, नाबालिग से बात की गई तो उसने बताया कि उसकी मां के साथ लिव इन में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

 

इसके अलावा उसके जीजा ने भी दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद जब उसने नवजात को जन्म दिया तो उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। दूसरी ओर पुलिस को सोमनदी के पास नवजात मिलने की कहानी बता दी।

 

यही नहीं आरोपी मां के प्रेमी ने बच्ची को गोद लेने की भी बात कही, जिस पर पुलिस को शक हुआ। फिर जांच में आरोपियों की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें