फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगी महिला संग दुष्कर्म, कुछ भी नहीं बता पाई पीड़िता, 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाल पुलिस ने आरोपी पकड़े

Thu, 03 Dec 2020 07:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ऑटो चालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस कमिश्नर (शहर) भगीरथ मीणा ने बताया कि शहर निवासी मानसिक रोगी एक महिला 23 नवंबर को अपने ससुराल से मायके पैदल जा रही थी। वह अपने मायके नहीं पहुंची थी। 24 नवंबर को उसके पति के फोन पर किसी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी गांव गन्ना के पास घूम रही है। पति के कहने पर पीड़िता के पिता उसे उक्त गांव लेने गए।


घर लाकर उन्होंने उसे पूछा कि रात के समय वह कहां थी। पीड़िता इतना बता सकी कि रात के समय उसके साथ किसी व्यक्ति ने गलत काम किया है। थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने 27 नवंबर को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस कमिश्नर मीणा ने बताया यह मामला काफी पेचीदा था। पीड़िता को कुछ नहीं पता था कि वह कहां गई थी और कौन लेकर गया था। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पीड़िता के ससुराल से लेकर मायके तक के पूरे सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान लगभग 48 वर्ग किमी क्षेत्र में लगे 300 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

इससे पता चला कि पीड़िता 23 नवंबर की शाम लगभग 5.30 बजे अपने घर से निकली। वह चार घंटे तक पैदल इधर-उधर घूमती रही। इसके बाद वह ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच गई, वहां ऑटो चालक ऋषि राज ने उसे बैठा लिया। घर छोड़ने की जगह उसे एक घंटा लेकर घूमता रहा। इसके बाद अपने दोस्त गुरमीत सिंह के घर ले गया। रात भर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन सुबह 5.30 बजे सलेम टाबरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें