फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में रोड़ा बने पति की कातिल बनी पत्नी, सुसाइड दिखाने के लिए रचा ड्रामा

Fri, 10 Feb 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
प्रेमियों के लिए महिला ने कत्ल किया पति
विज्ञापन
प्यार में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दो प्रेमियों के साथ मिलकर सुसाइड दिखाने की साजिश रची। घटना पंजाब के लुधियाना की है। मनसा में नहर से गिरने के चलते हुई किसान की मौत का मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन


किसान को कत्ल करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि उसकी खुद की पत्नी ही निकली। जिसने अपने पति की अपने दो आशिकों से मिलकर पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की ओर बाद में उसकी लाश को नहर में फेंक दिया गया ताकि किसी को कत्ल का शक न हो।

पुलिस ने पत्नी व उसके दोनों आशिकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक के भाई बेअंत सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह व बेअंत कौर ने करीब 14 साल पहला प्रेम विवाह किया था, लेकिन भाभी का चाल चलन ठीक नहीं था।
विज्ञापन

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएगे।
विज्ञापन

- जसमीत सिंह साहीवाल, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें