फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, महिला बोली- आठ माह की बेटी पर पिस्तौल तान की हैवानियत

Sun, 09 Oct 2022 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना जमालपुर की पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने घर में किराये पर रहने वाली महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की आठ महीने की बेटी पर पिस्तौल तान दी दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना जमालपुर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह बाजवा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर है। वो उसी के वेहड़े में किराये पर रहते हैं। शनिवार को वो वेहड़े में थी और आरोपी उसके कमरे में आ गया। उसने आकर उससे पानी मांगा। वो पानी लेकर आई तो आरोपी ने पिस्तौल निकालकर बेड पर लेटी उसकी बेटी पर तान दिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। 

उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इतने में उसका पति आ गया, उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी दरवाजा खोलकर भागने लगा लेकिन उसके पति के साथ आरोपी की हाथापाई हो गई फिर भी आरोपी किसी तरह फरार हो गया। थाना जमालपुर की पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें