फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर प्यार और फिर शादी, 5 महीने बाद थाने में ऐसे उतरा खुमार

Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
Whatsapp Love - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
व्हाट्सऐप पर लड़की से प्यार और फिर शादी। प्यार के लिए लड़का घर जमाई भी बना। हालांकि यह प्यार महज पांच महीने में ही काफूर हो गया। प्यार तकरार में बदला तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने करीब साढ़े चार माह पहले पत्नी की शिकायत पर लड़के और परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


लड़के पक्ष ने एसपी से गुहार लगाई तो उन्होंने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी। अब पुलिस किसी भी समय लड़के के घर पहुंच जाती है। इससे तंग आकर लड़के पक्ष के लोग बुधवार को एसपी राकेश आर्य से मिले। परिजनों ने मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की। गांव कान्ही निवासी संदीप राणा हिसार की जीजेयू में तकनीक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता एक स्कूल में हेड मास्टर हैं। संदीप की शादी 23 नवंबर 2015 को सेक्टर-2 निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ महीने पहले ही दोनों की व्हाट्सअप पर बातचीत शुरू हो गई। 
विज्ञापन

लड़की ने पति और उसके परिजनों पर दर्ज करवाया केस

Whatsapp Love - फोटो : Demo Pic
कई महीनों तक बातचीत होने के बाद दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी के बाद में लड़की के परिजनों ने संदीप को घर जमाई के तौर पर अपने साथ रखने की बात कही। इस पर संदीप अपने पत्नी के मायके में ही रहने लगा था। संदीप का आरोप है कि जब उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो उसे नजरअंदाज करने लगी।

इसी बात को लेकर 18 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने 24 अप्रैल को अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का केस दर्ज करवा दिया। अब संदीप का आरोप है कि पत्नी ने झूठा केस दर्ज करवाया है। इस मामले को लेकर जब संदीप ने एसपी से शिकायत की तो उन्होंने डीएसपी को मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए। इसके बावजूद मामले में दोबारा जांच नहीं हो सकी। 

अब दोबारा लगाई गुहार
अब संदीप का कहना है कि पुलिस किसी भी दिन छापेमारी के लिए उनके घर पहुंच जाती है। जबकि मामले में एक बार भी काउंसिलिंग नहीं करवाई गई, ताकि सच्चाई सामने आ सके। अब संदीप के परिवार ने दोबारा एसपी से मिलकर मामले में जांच करवाने की मांग की है। साथ ही काउंसिलिंग की मांग की है। एसपी ने उन्हें दोबारा जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें