फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा

Tue, 17 Jun 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय एसडी कॉलेज के रेलवे फाटक पर एक प्रेमी जोड़ा एक मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला और उसका बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला रेफर कर दिया।
विज्ञापन


माल गाड़ी के सहायक ड्राइवर राजेश मीना ने बताया कि एसडी कॉलेज वाले रेलवे फाटक से माल गाड़ी कस्बा धनौला की तरफ जा रही थी। जब माल गाड़ी कॉलेज के सामने पहुंची तो एक युवक, उसके गले लगा तीन साल का बच्चा और एक महिला ने गाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चा और महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह और रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी जगजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

रेलवे पुलिस के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी के आगे कूदने वाले व्यक्ति की शिनाख्त राजकुमार निवासी शहिणा के तौर पर हुई है। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी।

महिला से उसके प्रेम संबंध थे लेकिन राजकुमार के माता-पिता उसे महिला के पास जाने से रोकते थे, जिस कारण दोनों ने बच्चे को साथ लेकर गाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या करने की ठानी।
विज्ञापन


रेलवे चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद उसके बयान पर ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें