फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: तरनतारन जिले में अपराधी बेखौफ, डीएसपी के घर के सामने सात लाख की लूट को दिया अंजाम

Wed, 24 Jan 2024 12:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन में लुटेरों ने मनी ट्रांसफर के दफ्तर को निशाना बनाया। गन प्वाइंट पर सात लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को दो नकाबपोशों ने अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले में अपराधी बेखौफ हैं। यही वजह है कि दिनदहाड़े डीएसपी के आवास के बिल्कुल सामने स्थित मनी ट्रांसफर के ऑफिस को दो नकाबपोश लुटेरों ने गन पांइट पर निशाना बनाया और सात लाख रुपये की राशि लूट ली। इस वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन


दुकान मालिक अमृत पाल सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि वह एएम रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह ऑफिस में मौजूद थे तभी दो नकाबपोश लुटेरे वहां पहुंचे और गन पांइट पर उसके गल्ले में रखे सात लाख रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान के अंदर लगे कैमरे भी लुटेरे तोड़कर साथ ले गए। वारदात के बाद थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें