फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: पहले चिप्स-टॉफी दी... इसके बाद बच्चे से श्मशानघाट में कुकर्म, चीख सुनकर मां पहुंची तो उड़े होश

Tue, 23 Jan 2024 11:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब में नौ साल के बच्चे के साथ एक व्यक्ति ने हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिप्स-टॉफी देकर आरोपी बच्चे को बहलाकर श्मशानघाट ले गया। वहां पर कुकर्म किया। बच्चे के चीखने पर मां पहुंची तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के एक गांव में एक व्यक्ति ने चौथी कक्षा के छात्र से कुकर्म किया। नौ साल के बच्चे को टॉफी और चिप्स का लालच देकर आरोपी उसे श्मशानघाट ले गया। वहां उसने घिनौनी हरकत की। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। मां को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। बच्चा गांव के एक खेत ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। 

विज्ञापन


वहां आरोपी ने बच्चे को टॉफी और चिप्स दिए। बच्चे की मां ट्यूबवेल के पास से निकली। उसने देखा कि बच्चा खेल रहा है और टॉफी व चिप्स खा रहा है। इसके बाद आरोपी उसे श्मशान घाट ले गया। वहां हैवानियत की। चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची।

मां बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया। सदर थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें