जांच में सामने आया कि बैंक में दो सीसीटीवी कैमरे हैं। टीम ने डीवीआर जब्त की लेकिन यहां लगे सीसीटीवी सिर्फ दिखावे के लिए थे। इनमें लाइव तस्वीरें ही चल रही थीं। बैकअप नहीं था। ऐसे में यह निरर्थक साबित हुई। बैंक की यह बड़ी लापरवाही सामने आई है।
बैंक में नहीं हैं सुरक्षाकर्मी
बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है। रोजाना बैंक में लाखों रुपयों का लेनदेन होता है। बावजूद इसके एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं रखा गया। ऐसे में पुलिस अब हर पहलु पर छानबीन कर रही है। बैंक की पिछली तरफ बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी काले रंग की कार से फरार हुआ है।
संदिग्धों की फोटो दिखाकर बैंककर्मियों से करवाई पहचान
बैंक में कुल पांच स्टाफ हैं लेकिन वारदात के दौरान कैशियर समेत चार लोग मौजूद थे। वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों की फोटो बैंककर्मियों को दिखाई, लेकिन इसका परिणाम क्या रहा यह अभी सामने नहीं आया है।
जल्द सलाखों में होगा आरोपी: एसपी
मामले में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया है। इसे सुलझाने के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई हैं। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - केतन बंसल, एसपी, चंडीगढ़ पुलिस।
आज तक नहीं सुलझ सके यह लूटकांड
- जुलाई 2020 को दो बदमाशों ने सेक्टर-27सी में वेस्टर्न यूनियन मनी एक्सचेंजर के संचालक से गन प्वाइंट पर तीन लाख लूटे
- मार्च 2019 को एक बदमाश ने सेक्टर-52/53 की विभाजित सड़क पर मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटे
- मई 2019 को सेक्टर-44 में ज्वैलर्स को बंधकर बनाकर तीन करोड़ के जेवरात व तीस हजार नकदी लूटी
- जनवरी 2018 को चार बदमाशों ने कोल्ड स्टोर मालिक अजीत जैन के सेक्टर-33 के घर से करीब तीन करोड़ के जेवरात लूटे