फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर फायरिंग कर लूट, देखता रह गया मालिक

Thu, 20 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शराब के ठेके पर फायरिंग कर 35 हजार की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनीमाजरा माडर्न कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक के पास स्थित शराब के ठेके पर फायरिंग कर तीन युवक 35 हजार रुपये लूट ले गए। घटना देर रात 10.55 बजे की है। माडर्न कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक के पास स्थित ठेके पर तीन युवक पहुंचे। उस समय ठेके पर सेल्समैन देशराज और जगमोहन मौजूद थे।
विज्ञापन


देशराज ने बताया कि वह और जगमोहन कैश इकट्ठा कर दुकान बंद करने जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और बगैर कुछ कहे उसमें से एक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली दुकान की पिछली दीवार से जाकर लगी और दोनों बाल-बाल बचे। इसके बाद एक युवक दुकान के भीतर घुस गया और तिजोरी में रखे 35 हजार रुपये लूट ले गए। सेल्समैन जगमोहन ने बताया कि कैश लूटने के बाद तीनों युवक रेलवे फाटक के दूसरी तरफ खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। सेल्समैन ने बताया कि तीनों युवक हरियाणा निवासी लग रहे थे। 

लूट की सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाने के एसएचओ हरजिंदर जीत सिंह  पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा घटनास्थल पर आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी पहुंच गईं। क्राइम ब्रांच और फिं गर प्रिंट्स और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।  देर रात तक पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें