फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला पुलिस ने एक क्विंटल 65 किलो चांदी के गहने किए बरामद, सीट काटकर कार में छिपाए थे

Tue, 26 Mar 2019 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने बरामद किए चांदी के गहने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला पुलिस ने मथुरा से जालंधर कार में लेकर जाए जा रहे एक क्विंटल 65 किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं। पटियाला पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान यह बड़ी सफलता हासिल की है। कार सवार इन गहनों संबंधी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने मंगलवार देर शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि हलका राजपुरा व घन्नौर के नोडल अफसर एसपी सुरक्षा सतवीर सिंह अटवाल की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने एनएच एक के पास जश्न होटल राजपुरा में नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान मथुरा से जालंधर जा रही स्कॉडा कार को रोककर तलाशी ली गई। पहले तो कुछ भी एतराज योग्य नहीं लगा। जब गहनता से तलाशी ली गई तो कार से एक क्विंटल 65 किलो चांदी के अलग-अलग गहने बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि कार में सवार जतिंदर कुमार बांसल निवासी मथुरा (यूपी) और उसके साथ मौजूद एक महिला ने इन गहनों को कार की सीटें काटकर विशेष तौर पर बनाए गए खुफिया खानों में छिपाकर रखा था। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मामले की आगे की पड़ताल के लिए जिला चुनाव अधिकारी कुमार अमित के जरिए चुनाव आयोग को सूचित करने के साथ-साथ आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। इन गहनों की बरामदगी करने वाली पुलिस पार्टी को क्लास वन सर्टिफिकेट देने की सिफारिश की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें