फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 पेटी अवैध बीयर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। पुलिस और सर्विलांस की टीम ने सनेल बैरियर पर एक पिकअप वाहन से 152 पेटी बीयर बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस एवं सर्विलांस टीम सनेल बैरियर पर चेकिंग कर रही थी, तभी पिकअप वाहन की तलाशी में उसमें बीयर की 152 पेटी लदी मिली। पूछताछ में वाहन चालक ने हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से पंडार ठेके तक यह बीयर ले जाने की बात कही, लेकिन इस संबंध में उसके पास कोई कागजात नहीं होने पर चेक पोस्ट इंचार्ज देवेश खुगशाल एवं सर्विलांस टीम के प्रभारी अखिलेश चंद्रा ने बीयर जब्त कर मोरी थाने भिजवा दी। बीयर के साथ पकड़े गए पिकअप वाहन को सीज करने के साथ ही सगोरी, शिमला (हिमाचल प्रदेश) निवासी चालक गोविंद कैथ को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें