फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कोहरे में बेकाबू कार पेड़ से भिड़ी, जिंदा जल गया हिमाचल का शराब कारोबारी

Thu, 11 Jan 2024 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के पायल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से एक शराब कारोबारी की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लगने से कारोबारी जिंदा जल गया।  
विज्ञापन
हादसे के बाद जली हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में बुधवार की रात हिमाचल प्रदेश का एक शराब कारोबारी सड़क हादसे में जिंदा जल गया। हादसा पायल क्षेत्र में कोहरे की वजह से हुआ। मृतक 37 वर्षीय शेर सिंह हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कोहरे अधिक था। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से उनकी गाड़ी गांव कद्दों रोड पर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। आधी रात का समय होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक भी बहुत कम था।

विज्ञापन


किसी राहगीर ने कार में आग लगी देखी। उसने दमकल विभाग को सूचित किया। तुरंत खन्ना और दोराहा से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मगर तब तक शराब कारोबारी जिंदा जल गया था। शेर सिंह का पंजाब में भी शराब का कारोबार है। गाड़ी में वह अकेले थे।

कारोबार के सिलसिले में रहते थे पायल

पुलिस के मुताबिक शेर सिंह का पहले हिमाचल प्रदेश में शराब का कारोबार था। इस समय उन्होंने पंजाब में भी कारोबार चला रखा था। अपने कारोबार के सिलसिले में वह पायल में ही रहते थे। बुधवार देर रात करीब 11 बजे वह दोराहा से पायल जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें