फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरे के बाबा से मिली तेंदुए की खाल, वन विभाग में हड़कंप

Sun, 27 Mar 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/तोशाम
विज्ञापन
डेरे में बाबा से बरामद तेंदुए की खाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तोशाम तहसील के डाडम गांव में एक डेरे के बाबा से तेंदुए की खाली मिली। इससे वन्य प्राणी विभाग और पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, भक्त बाबा की गिरफ्तारी न करने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने साधु महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए की खाल काफी पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार सायं करीब साढ़े सात बजे पुलिस व वनय प्राणी विभाग को सूचना मिली कि डाडम स्थित एक डेरे के महाराज के पास तेंदुए की खाल है। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा और साधु की कुटिया से तेंदुए की खाल बरामद की। एक तेंदुए की खाल बताई जा रही है।

पुलिस साधु को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की जा रही है कि वह खाल कहां से लाया। फिलहाल साधु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी से पुलिस इनकार कर रही है। छापेमारी करने वाली टीम में वन्य प्राणी विभाग से ओमप्रकाश, देवी दयाल, ज्योति कुमार, तोशाम थाना प्रभारी रवींद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन


डाडम गांव में साधु महाराज राजेंद्र नाथ की कुटिया में तेंदुए की खाल मिली है। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर साधु महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, एसएचओ, तोशाम थाना

सूचना मिली थी कि डाडम गांव में एक डेरे में साधु के पास तेंदुए की खाल है। जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की। तेंदुए की खाल है और काफी पुरानी है।
- राम कुमार जांगड़ा, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें