बच्चों से कुकर्म के मामले में फंसे थिएटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के कई रहस्यों का पर्दा पर अब उसका लैपटॉप उठाएगा। पुलिस ने शुक्रवार को जुल्फिकार खान के आफिस से मिले लैपटॉप को जांच के लिए सीएफएसएल को भेज दिया है।
पुलिस को लैपटॉप से कई राज खुलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस ने बताया है कि अभी तक के जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं। थिएटर एज एनजीओ के डायरेक्टर जुल्फिकार खान के कारनामों की पोल लगातार खुलती जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान जुल्फिकार खान लगातार नए खुलासे कर रहा है।
पुलिस खान के पास से जब्त दो लैपटॉप को सेक्टर-36 स्थित सीएफएसएल के पास जांच के लिए भेजा है। यह लैपटॉप जुल्फिकार के घर से मिले थे। पुलिस के अनुसार अभी तक मिले लैपटॉप से कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी क्योंकि लैपटॉप के पासवर्ड की जानकारी नहीं मिली है। लैपटॉप से जुल्फिकार के कई काले कारनामों के खुलासा होने की उम्मीद है।