फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

Thu, 20 Sep 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
ठगी का आरोपी
विज्ञापन

फर्जी बैंककर्मी बनकर एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ठग की पहचान दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरमीत सिंह को गुरूवार को पंचकूला जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर 2017 को सेक्टर-15 निवासी निधि नामक युवती ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में युवती ने बताया था कि आरोपी ने फोन पर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने बैंक से संबंधित कई अहम जानकारियां और ओटीपी ले लिया और फिर ऑनलाइन वेबसाइट से उसके बैंक अकाउंट से 68548 रुपये का आईफोन खरीद लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरमीत ने 12 अन्य लोगों से ठगी की वारदात कबूली है। फिलहाल पूछताछ जारी है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से जानकारी हासिल की जाएगी कि उसके गैंग में कितने लोग शामिल हैं और वह कहां के रहने वाले हैं। यह गैंग कब से ठगी कर रहा है और अब तक कितने लोगों को शिकार बना चुका है। सबकी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी। 
विज्ञापन


पंचकूला समेत कई शहरों में सक्रिय हैं ठग
पंचकूला समेत कई शहरों में इस तरह के ठग सक्रिय हैं, जो लोगों को झांसा देकर उनका बैंक अकाउंट हैक कर पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। पुलिस के एक एक्सपर्ट अधिकारी ने बताया कि उनके पास अकसर ऐसी शिकायत आती है कि उनके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसने खुद को बैंक मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड को अपडेट करवाने की जानकारी दी। इसके बाद वह कहते हैं कि यदि आपने कार्ड को अपडेट नहीं करवाया तो बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। यह कहकर आरोपी एटीएम कार्ड और पिन नंबर पूछ लेते हैं। जिसके बाद वह ऑनलाइन बैंक से पैसे निकाल लेते हैं। 

विज्ञापन

विदेशी ठग भी सक्रिय, करते रहते हैं कॉल

सांकेतिक तस्वीर
जीरकपुर निवासी प्रेम पांडेय ने बताया कि 15 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि वह सीरिया से बोल रही है। महिला ने कहा कि उसके पास 3.5 मिलियन डॉलर है। यूएसएस में आर्मी ऑफिसर होने के कारण वह इसे खपा नहीं सकती है। ऐसे में वह इस मनी को कोरियर के जरिए इंडिया भेजना चाहती है। महिला ने उनसे कहा कि वहां पर आप इस रकम को रुपये में बदलवा लेने और जितनी भी रकम बनेगी दोनों आधा-आधा कर लेंगे। 

पांडेय ने बताया कि वह महिला के खेल को समझ गए थे, लेकिन उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया। दो दिन बाद महिला का फिर फोन आया और बोली कि उसने एक बैग उन्हें कोरियर किया है। इतना ही नहीं महिला ने बैग की फोटो और फ्लाइट की टिकट की फोटो भी भेजी। उसने कहा बैग दिल्ली से रिसीव करना है। इसके दो दिन बाद दिल्ली से फोन आया कि आपका विदेश से कोरियर आया है, लेकिन इसके लिए आपको 30 हजार रुपये अकाउंट में जमा करवाने होंगे लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि बिना पैसे के बैग देना है तो बताएं अन्यथा उन्हें कोरियर नहीं चाहिए। इसके बाद न तो फोन आया और न दोबारा महिला का नंबर मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें