शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद पत्नी की हत्या
पति को छोड़कर अलग रह रही महिला ने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसे शराब पीने से रोकने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। घटना पंजाब के मुक्तसर की है।
आर्थिक तंगी की वजह से घर में कलह रहने से परेशान नशेड़ी पति ने शनिवार सुबह बरकंदी रोड पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की माता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किरण बाला निवासी लुधियाना हाल आबाद फैक्टरी रोड ने बताया कि उनकी बेटी बबिता रानी (31) की शादी 2003 में श्री गंगानगर में हुई थी। वहां पर पति के साथ अनबन होने से वह अपने बेटे लवप्रीत सिंह के साथ अलग रहने लगी। इसके बाद वह मलोट स्थित नाइसर ग्रीन कंपनी में काम करने लगी।