फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः महिला पत्रकार की कनपटी पर बंदूक तानी और बोले- कार की चाबी दो वरना मार देंगे

Sat, 10 Nov 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
महिला पत्रकार की कार लूटी
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने महिला पत्रकार की कनपटी पर बंदूक तानी और बोले, कार की चाबी दे दो, वरना जान से मार देंगे और इस तरह गाड़ी लूट ली गई। वारदात पंचकूला में अमरटैक्स चौक पर अंजाम दी गई। पुलिस और जिला प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते महिला पत्रकार दामिनी गोयल के साथ घटना हुई। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला पत्रकार सेक्टर-8 चंडीगढ़ स्थित अपने ऑफिस से पीरमुच्छला घर जा रही थी। जैसे ही वह अमरटैक्स चौक के पास पहुंची पीछे से एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना के बाद जैसे ही उन्होंने कार को ब्रेक लगाई बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और कनपटी पर पिस्टल लगाकर बोले, कि कार की चाबी उनके हवाले करे दें नहीं तो वे गोली मार देंगे। इसके बाद कार की चाबी छीनकर बदमाशों ने उन्हें धक्कामार कर दूर गिरा दिया और कार लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत पर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। दामिनी गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अमर टैक्स चौक के पास पहुंचीं तो पीछे से एक कार ने उनकी आई-20 कार को टक्कर मार दी।

इसके बाद जब उन्होंने अपनी कार रोकी तो टक्कर मारने वाली कार से तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्टल लेकर उतरे। उन्होंने पिस्टल कनपटी पर लगाकर नीचे उतरने को कहा। जैसे ही वे नीचे उतरीं तो बदमाशों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और धक्का मारकर दूर गिरा दिया, जिससे वे सड़क के बीचोंबीच गिर गईं और लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोयल ने बताया कि कार में उनका क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, इंश्योरेंस और पांच सौ रुपये नकद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों में शामिल था एक पगड़ी धारी

महिला पत्रकार की कार लूटी
पुलिस को दिए बयान में गोयल ने कहा कि कार को टक्कर मारने वाले ने ब्राउन कलर का कुर्ता पहन रखा था। सिर पर पटका बांध रखा था। गोयल ने कहा कि यदि पुलिस उसे सामने लेकर आती है तो वह उसे आसानी से पहचान सकती हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जाने वाले रास्तों पर अलर्ट जारी किया। शुक्रवार देर रात तक सीआईए पुलिस की टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था।

सीआईए ने मोगा, जालंधर और पटियाला तक किया सर्च            
सीआईए इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि अंबाला, मोगा, जालंधर और पटियाला तक सर्च की गई है। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया गया, लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।

गन प्वाइंट पर लूट की शिकायत आई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- विजय कुमार, एडिशनल एसएचओ, थाना-14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें