फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे : किसान आंदोलन में जा रहे युवक की मौत, कुरुक्षेत्र में किसान की गई जान, छह अन्य घायल

Wed, 16 Dec 2020 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
गुरजिंद्र सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर जिले के ठाणा गांव से सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन में जा रहे एक युवक की ट्राली से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे बाद जब किसानों की ट्राली करनाल के नमस्ते चौक के समीप फ्लाइओवर से गुजर रही थी तभी उसमें बैठा 16 वर्षीय गुरजिंद्र सिंह अचानक सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पंजाब से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि जब मंगलवार को आंदोलन में जाने के लिए ट्राली तैयार की तो गुरजिंद्र ने भी जाने की जिद की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामा मंदीप सिंह ने बताया कि गुरजिंद्र ने इसी साल दसवीं उत्तीर्ण की थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। जब गुरजिंद्र पांच साल का था तब उसके पापा जसविंद्र सिंह अमेरिका चले गए थे। करीब दस साल से वह वहीं रहते हैं। सेक्टर-चार चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पंजाब के होशियारपुर निवासी युवक की मौत हो गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।


ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत
उधर, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के निकट जीटी रोड पर मोहड़ा के निकट दिल्ली से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि छह किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे का शिकार हुए किसानों को तत्काल जीटी रोड पर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल पंजाब के नवांशहर निवासी किसान गुरप्रीत (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें