फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली किडनी कांडः एक व्यक्ति समेत 3 डॉक्टर नामजद

Tue, 03 Dec 2013 09:07 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए सूर्या किडनी सेंटर के संचालक डॉ. अरजिंदर सिंह बैंस से पूछताछ के बाद पुलिस को नए सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


मोहाली किडनी कांड में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने चार और लोगों को नामजद किया है। इनमें तीन डॉक्टर हैं। वहीं, डॉक्टर बैंस को रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

अमृतसर किडनी कांड में अदालत द्वारा डॉ. बैंस को पांच साल की सजा सुनाई जा चुकी है। जिला पुलिस भी मोहाली में हुए किडनी कांड में उन्हें क्लीन चिट्ट दे चुकी थी।
विज्ञापन


परंतु कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता इकरामुद्दीन ने बयान दिया था कि उसकी किडनी सूर्या किडनी सेंटर में बिना पूछे निकाली गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच की। डॉ. बैंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में चार और लोगों को नामजद किया है। इनमें डॉ. आरएस राय, डॉ. सत्या, डॉ. मनीष चौधरी के अलावा जश्नदीप सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि लखनऊ पुलिस ने पिछले साल किडनी कांड का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन


इसके तार मोहाली से जुड़े थे। उसके बाद जिला पुलिस ने मई-2012 में किंडनी कांड का पर्चा दर्ज किया था। इसमें शकील, विकास, अमिताभ पांडे, मंजू पांडे, अभिषेक आनंद पांडे और सचिन को नामजद किया गया था। इस केस में कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें