फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने अगवा किया बच्चा, रास्ते में हुई पहचान, तो मोहाली में छोड़ भागे

Wed, 03 Oct 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

खरड़ के झुगियां रोड पर मंगलवार दिनदहाड़े कार सवार तीन युवकों ने एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे मोहाली तक ले भी गए। आगे जाकर उनके ध्यान में आया कि जिसका अपहरण करना था वह यह बच्चा नहीं है। इसके बाद वह उसे वहीं पर उतारकर फरार हो गए। बच्चे ने तुरंत इस बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिस के सहयोग से बच्चा घर पहुंच पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। 

विज्ञापन


आयुष तिवारी पैदल जा रहा था कि तभी पीछे से एक कार आई। कार सवार युवकों ने उसे जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया। साथ ही उसकी आंखें अपने हाथ से ढक दी। इसके बाद वे फरार हो गए। 

मोहाली में जाकर कहा, गलत उठा लाए बच्चा
आयुष तिवारी ने बताया कि सेक्टर-71 के पास पहुंचकर कार सवार युवकों ने उसकी आंखों से हाथ हटा कर देखा और कहा कि यह वह लड़का नहीं है, जिसे हमें उठाकर लाना था। इसके बाद युवकों ने एक ट्रैफिक लाइट चौक पर आयुष को कार से उतारा और फरार हो गए। घबराए आयुष ने चौक के निकट मोटरसाइकिल सवार पीसीआर पुलिस पार्टी को सारी बात बताई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे परिवार को मिल पाया बच्चा 

सांकेतिक तस्वीर
पुलिस वालों ने आयुष से उसके पिता का मोबाइल नंबर पूछकर फोन पर उन्हें सूचना दी। आयुष के पिता सुभाष तिवारी मोहाली पहुंचे। मोहाली पुलिस ने इस बारे में खरड़ पुलिस को सूचना दी और आयुष को उसके पिता के हवाले कर दिया। खरड़ पुलिस में सुभाष तिवारी ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। 

जन्मदिन के लिए केक ले गया था बच्चा
सुभाष तिवारी ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनका बेटा एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं में पढ़ता है। आयुष आज स्कूल में छुट्टी होने के कारण घर पर ही था। आयुष की मां का जन्मदिन होने के कारण वह बर्थडे केक लेने के लिए पैदल ही जा रहा था। 

पुलिस खंगाल रही है फुटेज 
खरड़ सिटी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी चेक की। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें