युवती ने पिछले तीन साल से दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में उसे बंधक बनाकर रेप किए जाने का आरोप लगाया है। दुराचार करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ‘प्रेमी’ है, जिससे उससे धोखे से शादी भी कर ली।
युवती का आरोप है कि वह उसके जाल में फंस गई। बाद में युवक उसे नांगलोई ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया। प्रेमी के परिवार के लोगों पर भी युवती ने प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। तीन साल बाद वह बड़ी मुश्किल से अपने मायके वालों से मिली। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवती के बयान पर उसके ‘प्रेमी’ व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बयान में युवती ने लिखवाया है कि मूल रूप से जींद के राम नगर निवासी दीपक ने उसे बहकावे में लेकर उसकी अश्लील फोटो बना ली। इस फोटो के जरिए उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती का यह भी आरोप है कि यहां युवक ने उससे धोखे से उसने शादी भी कर ली। और उसके कुछ दिनों बाद तक वह करनाल रहे। परिजनों के डर की वजह से उन्होंने सेफ हाउस में रहना उचित समझा।