क्लास में ही पढ़ने वाले सहपाठी की छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की नाबालिग छात्रा ने अपने ननिहाल में जहर निगल लिया। घटना फतेहाबाद के एक गांव की है। उपचार के दौरान पीड़ित छात्रा की मौत हो गई।
सदर पुलिस ने शनिवार सुबह कार्यवाही करके शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को शुक्रवार को ही काबू कर लिया था, पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा और जोड़ दी है।
17 वर्षीय नाबालिग छात्रा दसवीं में पढ़ती थी। उसी की कक्षा में हसंगा निवासी आरोपी छात्र अलविन्द्र भी पढ़ता था। छात्रा इन दिनों अपनी नानी के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि आरोपी अलविन्द्र भी छात्रा के पीछे पहुंच गया। अलविन्द्र बृहस्पतिवार रात छात्रा के घर के अंदर घुस गया और उससे अश्लील हरकत शुरू कर दी।