रिश्तों में हवस हावी होने का सनसनीखेज मामला। चचेरे भाई ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया और फिर रेप के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हरियाणा के पानीपत के शहर की जगजीवनराम कॉलोनी में रिश्तों को दहला देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
कॉलोनी निवासी एक किशोरी का उसी के परिवार के चचेरे भाई ने पहले शादी की नीयत से अपहरण कर लिया और फिर मेरठ के परतापुर कस्बे में दुराचार के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
दोनों गांव से बहिष्कार होने के बाद तरतापुर में किराए के मकान में रह रहे थे। किशनपुरा चौकी पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
मामला थाना चांदनी बाग की किशनपुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय लड़की की परतापुर, मेरठ यूपी में दुराचार के बाद हत्या कर दी। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतका के पिता ने बयानों में अपने परिवार के लड़के दीपक पर उसकी लड़की के साथ दुराचार कर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि वे दोनों कई दिन पहले ही तरतापुर कस्बे में आकर रहने लगे थे। 16 अक्तूबर को लड़की व दीपक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।