फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख लेकर विदेश नहीं भेजा तो भाई को किया अगवा

Mon, 20 Jan 2014 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ इमीग्रेशन का काम करने वाली युवती ने जब विदेश भेजने के नाम पर लिए 22 लाख रुपये और पासपोर्ट नहीं लौटाए तो कुछ युवक उसके भाई का अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन


बहन की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ताओं की अंतिम मोबाइल लोकेशन अंबाला आई है।

क्राइम ब्रांच की एक टीम अंबाला रवाना हो गई अपहरणकर्ताओं की स्विफ्ट गाड़ी जीरकपुर से बरामद कर ली गई है।

युवक की बहन मोनिका ने बताया कि वह अपने पिता राजकुमार के साथ इमीग्रेशन का काम करती है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमृतसर निवासी रवनीश और हरजिंद्र सिंह ने विदेश जाने के लिए अपने पासपोर्ट और 22 लाख रुपये दे रखे धे।

शनिवार दोपहर ढाई बजे आरोपी साथियों के साथ सेक्टर-38 स्थित मोनिका के घर पर उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने उससे रुपये और पासपोर्ट लौटाने को कहा।

मोनिका ने जब इससे इंकार कर दिया तो वह उसके भाई करण को अपने साथ उठाकर ले गए। बाद में उन्होंने फोन कर मोनिका को सूचना दी कि जब तक वह 22 लाख रुपये और पासपोर्ट नहीं लौटाएगी वे उसके भाई को नहीं छोड़ेंगे। इसकी सूचना मोनिका ने पुलिस की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें