फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीः अस्पताल से तीमारदार का अपहरण, दो दर्जन लोगों ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 14 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर किडनैप की जानकारी देते हुए
विज्ञापन
कुराली शहर के अस्पताल में लड़ाई-झगड़े के दौरान घायल मरीज की देखभाल कर रहे नौजवान को कुछ लोग गाड़ी में उठा कर ले गए। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अस्पताल में दाखिल गुरदीप सिंह पुत्र ज्यूना सिंह ने बताया कि गत दिन उन पर तारापुर के कुछ नौजवानों ने हमला कर दिया था। इसमें वह घायल हो गया। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन


 इस दौरान गुरप्रीत सिंह गोगी अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहा था। सोमवार भी गुरप्रीत अस्पताल में उसकी देखभाल कर रहा था। लगभग 8 बजे गाड़ियों में सवार लगभग दो दर्जन नौजवान अस्पताल में आए और उन्होंने गुरप्रीत सिंह गोगी को उठा कर गाड़ी में ले गए। 

अस्पताल में तैनात डाक्टर परमिंद्रजीत सिंह संधू ने पुलिस को सूचित किया और स्थानीय सिटी पुलिस और माजरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परमिंद्रजीत सिंह की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। माजरी के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि मीयापुर चंगर में गत दिन हुए झगडे़ संबंधी 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद किए आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान स्थानीय पुलिस थाने के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि अस्पताल से नौजवान को किडनैप किए जाने को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें