फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से महिला को किडनैप कर गैंगरेप

Wed, 01 Oct 2014 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में दो व्यक्ति एक महिला को उसके घर के बाहर से जबरन उठाकर ले गए और दुराचार किया। महिला किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह रात नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्ति वहां आए और उसे जबरदस्ती गांव वरियाम सिंह वाला ले गए।

वहां पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता ने कहा कि एक व्यक्ति की उसे पहचान है। उसका नाम जस्सा वासी गांधी नगर फिरोजपुर छावनी है। किसी तरह आरोपियों की चंगुल से छूटकर वह अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी जस्सा समेत दो पर केस दर्ज किया। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें