फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैप कर किशोरी से 5 दिन तक गैंगरेप

Fri, 31 Oct 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर 2 युवकों ने पांच दिनों तक उसके साथ हैवानियत की। दरिंदगी की यह घटना हरियाणा के भिवानी के तोशाम थाना क्षेत्र की है। बृहस्पतिवार को किसी तरह पीड़िता अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सागवन गांव के दो युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार रात पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह अपने मामा के पास रहती है। 26 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर आकर रूकी और आवाजें दी। इसके बाद उसने दरवाजा खोला तो दो युवक थे। वे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज उसके साथ करते गैंगरेप

वे उसे राजगढ़, पिलानी ले गए और हर रोज उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने या शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। बृहस्पतिवार को वह किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।

परिजन पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस बृहस्पतिवार रात उसे मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। मामले की जांच कर रहे एसआई जय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पांच दिन तक अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की है।

शिकायत पर सागवन वासी विकास व रिंकू के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें