फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: खन्ना में 65 साल का खूंखार अपराधी गिरफ्तार, मर्डर-डकैती के बाद अब करने लगा था बाइक चोरी

Wed, 30 Aug 2023 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

आरोपी पर 13 अगस्त 1983 को लुधियाना के कोतवाली थाना में डकैती का पहला केस दर्ज हुआ। इसके बाद लुधियाना डिवीजन नंबर 1 में लूटपाट, जगराओं में लूटपाट, रायकोट में डकैती और मर्डर, जगराओं, रायकोट में डकैती, रायकोट में मर्डर, लुधियाना डिवीजन नंबर 6 में मर्डर, लुधियाना डिवीजन नंबर 4 में मर्डर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया। मर्डर, डकैती जैसे संगीन अपराध करने वाला यह आरोपी अब बाइक चोरी कर रहा है। 1983 से अपराध की दुनिया में पांव रखने वाले इस आरोपी की उम्र अब करीब 65 वर्ष है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में उस पर 70 केस दर्ज हैं। कई मामलों में वह तिहाड़ जेल भी जा चुका है।आतंकवाद के समय इस आरोपी के तार कई आतंकी संगठनों से भी जुड़े रहे थे। इसकी पहचान पायल के गांव घुडाणी कलां के रहने वाले गुरसेवक सिंह बबला के तौर पर हुई।
विज्ञापन


दूसरे केस में प्रोडक्शन वारंट पर लिया
डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने बताया कि एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देशों पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी के तहत गुरसेवक सिंह बबला को बाइक चोरी के केस में पकड़ा गया। राड़ा साहिब से बाइक चोरी हुई थी। इस केस में गिरफ्तारी के बाद बबला को लुधियाना जेल भेजा गया। फिर दोराहा थाना में दर्ज चोरी के दूसरे केस में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।

यह भी पढ़ें: Punjab: बाइक पर आए युवकों ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत, अमेरिका में बैठे व्यक्ति पर केस
विज्ञापन


आरोपी के घर से चोरी की एक्टिवा बरामद हुई थी। कब्जे से चोरी की बाइक मिली थी। वाहन चोरी करने के बाद आरोपी इसके पार्ट्स खोलकर कबाड़ियों को बेच देता था। इन दिनों इस प्रकार पैसे इकट्ठे कर अपना खर्च चलाता था।

डी-मार्ट पार्किंग से चोरी की वीडियो आई सामने
गुरसेवक सिंह बबला शापिंग माल के बाहर पार्किंगों में चोरियां करता था। दोराहा के नजदीक डी-मार्ट की पार्किंग में बाइक चोरी की सीसीटीवी भी सामने आई। इस सीसीटीवी में बबला चोरी की एक्टिवा पर अपने साथी समेत आता है और बाइक चोरी करके फरार हो जाता है। पुलिस उसके साथी की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड
13 अगस्त 1983 को लुधियाना के कोतवाली थाना में डकैती का पहला केस दर्ज हुआ। इसके बाद लुधियाना डिवीजन नंबर 1 में लूटपाट, जगराओं में लूटपाट, रायकोट में डकैती और मर्डर, जगराओं, रायकोट में डकैती, रायकोट में मर्डर, लुधियाना डिवीजन नंबर 6 में मर्डर, लुधियाना डिवीजन नंबर 4 में मर्डर केस दर्ज हैं। इसके अलावा राजस्थान में 5, दिल्ली में 4, हरियाणा में 1 मामला दर्ज है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें