फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कौन बनेगा करोड़पति' की कॉल से 8 लाख ठगे

Wed, 27 Aug 2014 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये का जैकपॉट दिलाने का झांसा देकर बदमाशों ने हरियाणा पुलिस के जवान से साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित जवान फिलहाल जिले के एडीसी का गनमैन तैनात है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के बाबैन निवासी विकास कुमार ने यमुनानगर शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जून 2014 को उसके नंबर पर एक युवती की कॉल आई। युवती ने कहा कि वह केबीसी कनाडा से बात कर रही है और 25 लाख रुपये के जैकपॉट लेने के लिए उसे कंपनी के बैंक खाते में कुछ रुपये जमा करवाने होंगे।

कॉलर पूजा ने उसे पंजाब नेशनल बैंक और एक्सिस बैंक के एकाउंट नंबर दिए, जिसमें उसने 5-5 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसके नंबर पर राहुल और राजेश नाम के दो युवकों का फोन आया। उन्होंने उसे विश्वास में ले लिया और उक्त बैंक खातों में साढ़े आठ लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसे जैकपॉट की रकम नहीं मिली, तो उसने उक्त पूजा, राहुल और राजेश के नंबरों पर कॉल की लेकिन ये सभी फोन बंद मिले।
विज्ञापन

खानदान पुलिस में, फिर भी खाया धोखा

राजेश के ताऊ का लड़का परमिंद्र सिंह डीएसपी रीडर ऑफिस में तैनात है। जबकि उसका चाचा गुरमेल सिंह जिले में ही इंस्पेक्टर श्रेणी के रैंक पर कार्यरत हैं। यही नहीं दो अन्य रिश्तेदार भी दूसरे जिलों में पुलिस के अच्छे पदों पर नियुक्त है।

लेकिन विकास ने इस प्रकरण के बारे में किसी को नहीं बताया। विकास ने बताया कि जैकपॉट के चक्कर में वह पूरे महीने उक्त बैंक खातों में रुपये जमा करवाता रहा। तीन जून को उसने पहली बार पीएनबी की माडल टाउन और एक्सिस बैंक जगाधरी की शखा में पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाए थे। उसके बाद 8 जुलाई तक वह उक्त खातों में रुपये जमा करवाता रहा।
विज्ञापन

बैंक खातों में बैलेंस किया निल

विकास ने 16 अगस्त को इसकी शिकायत एसपी शशांक आनंद को दी। एसपी ने इसकी जांच जिला इक्नोमिक सैल को सौंप दी। सैल ने दोनों बैंक खातों की जांच करवाई गई तो पाया कि उनमें रकम नहीं है। जैसे-जैसे विकास रुपये जमा करवाता गया वैसे-वैसे ठग खाते से रकम निकवाते रहे। विकास के पास चार अलग-अलग नंबरों से कॉल आई थीं। चारों नंबर पाकिस्तान के थे। पाकिस्तान से ऐसी कॉल्स जिले में पहले भी कई लोगों को आ चुकीं है और वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

सरप्राइज की जगह मिला शॉक
विकास ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि जब उसने कोई जैकपॉट खेला ही नहीं तो इनाम कैसा। विकास ने इस बारे में अपनी पत्नी, पिता, चाचा, चचेरे भाइयों सहित किसी को भी नहीं बताया। उसने सोचा था कि जैकपॉट की राशि प्राप्त होने पर वह पत्नी सहित सभी परिजनों को सरप्राइज देगा, लेकिन यह सरप्राइज उसके लिए बड़ा शॉक बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें