फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नांगलोई में मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर गुस्साए युवक ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। नांगलोई पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके मृत युवक की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मेट्रो स्टेशन के पास किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। वहां पहुंचने पर एक घायल युवक मिला। पुलिसकर्मी उसकी बताई दिशा की ओर गए और आरोपी युवक को दबोच लिया।

घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब 30 वर्षीय युवक के पास कोई भी कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सके। हाथ पर सन्नी लिखा हुआ है। वहीं, आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी जाहिद (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जाहिद ने पुलिस को बताया कि रात में वह नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास खड़ा था। युवक उसके पास आया और सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ दिया। विरोध करने पर युवक मारपीट करने लगा। इस पर वह चाकू से हमला करके भाग गया।
विज्ञापन

चाकू मारकर युवक की हत्या

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आउटर रिंग रोड पर मंगलवार तड़के राजेंद्र (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि वह कालकाजी मंदिर की पुरानी धर्मशाला में रहता था। सोमवार रात राजेंद्र शराब पीकर धर्मशाला पहुंचा, जहां कुछ लोग ताश खेल रहे थे।

माना जा रहा है कि उसकी किसी से कहासुनी हुई, इसके बाद राजेंद्र हत्या कर दी गई। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें