फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर पत्नी को लेने ससुराल गया पति, बात बिगड़ी तो जमकर चले पत्थर

Thu, 20 Oct 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पत्नी को लेने आए दामाद से भिड़े ससुराल वाले - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
करवा चौथ पर पत्नी को मायके लेने गए व्यक्ति से सुसराल पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी हंगामा हुआ। नौबत यहां तक पहुंच गई कि दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। इससे डड्डूमाजरा निवासी व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। वहीं बापूधाम चौकी पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डड्डूमाजरा निवासी युवक की शादी कुछ समय पहले बापूधाम निवासी युवती से हुई थी। दोनों में कुछ दिन पहले मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण युवती मायके चली आई थी। करवाचौथ पर पति जब उसे लेने ससुराल आया तो ससुराल वालों ने उसे साथ भेजने से इंकार कर दिया। इस पर युवक के रिश्तेदार भी वहां आ पहुंचे।

दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। थोड़ी देर में ही उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही बापूधाम चौकी इंचार्ज मलूक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पति-पत्नी को चोट आने पर उन्हें जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें